फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राशन नहीं मिलने पर महिलाओं ने डिपो के बाहर किया हंगामा

Fri, 19 Dec 2025 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर के लक्ष्मी नगर में डिपो पर राशन लेने के लिए उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
यमुनानगर। लक्ष्मी नगर स्थित सरकारी राशन डिपो पर वीरवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब क्षेत्र की महिलाओं ने दिसंबर माह का राशन समय पर न मिलने के विरोध में जमकर हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है कि दिसंबर माह खत्म होने को है, लेकिन अभी तक उन्हें राशन नहीं मिला है। जबकि वार्ड के अन्य राशन डिपो धारक अपने-अपने क्षेत्रों में राशन का वितरण पहले ही कर चुके हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि लक्ष्मी नगर में जिस महिला के पास राशन डिपो है उसके साथ गजेंद्र राणा के डिपो की सप्लाई भी अटैच कर दी गई है। इसलिए अब डिपो से राशन लेने वाले लोगों की संख्या चार गुणा तक बढ़ गई है, जबकि राशन कम आता है। जो लोग यहां रहते हैं उन्हें राशन मिल नहीं पाता और आसपास के लोग वंचित रह जाते हैं। लोगों ने डिपो धारक पर राशन नहीं देने का आरोप लगाया। उनका गरीब और मजदूर परिवार सरकारी राशन पर निर्भर हैं और राशन न मिलने से उनके घरों में चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है। लोगों ने राशन नहीं मिलने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी। साथ ही वीडियो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को भी भेजी गई। वीडियो में लोग यह भी कहते हुए दिख रहे हैं कि वह इस डिपो से राशन नहीं लेंगे। वह गजेंद्र राणा के डिपो से ही राशन लेंगे। वहीं आसपास के लोग बाहर से आकर राशन लेने वालों का विरोध भी करते दिखे।
फिलहाल में विभागीय कार्य से चंडीगढ़ आया हूं। पूरे मामले की जानकारी नहीं है। इसकी एक वीडियो जरूर मेरे पास आई है। इसलिए वहां से लौट कर ही इसकी जांच कर पाउंगा।
विज्ञापन

- राजकुमार, एएफएसओ, डीएफएससी कार्यालय।

शहर के लक्ष्मी नगर में डिपो पर राशन लेने के लिए उमड़ी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें