फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मेकअप के साथ हेयर ट्रीटमेंट का महिलाओं में बढ़ा क्रेज, ब्यूटी पार्लर बुक

Thu, 09 Oct 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
करवा चौथ के लिए नाखून संवारते आर्टिस्ट। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सुहागिनों का सबसे बड़े पर्व करवाचौथ पर बाजारों में खूब रौनक है। सबसे ज्यादा भीड़ ब्यूटी पार्लर व सैलून पर देखने को मिल रही है। शहर सहित कस्बों के सभी छोटे-बड़े ब्यूटी पार्लर व सैलून शुक्रवार तक बुक हैं और किसी के पास अन्य काम के लिए समय नहीं है। करवाचौथ के लिए महिलाओं ने ब्यूटीशियन और हेयर आर्टिस्ट सहित ब्यूटी पार्लरों की पहले से ही बुकिंग करवा ली है। इस बार महिलाओं में मेकअप के साथ हेयर ट्रीटमेंट का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।

करवाचौथ व्रत के लिए महिलाओं ने सजना-संवरना शुरू कर दिया। इसके चलते तमाम ब्यूटी पार्लर, मेकअप स्टूडियो, हेयर आर्टिस्ट सैलून पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिली रही है। महिलाएं विशेष रूप से समय लेकर सजने के लिए पहुंच रही हैं। वहीं, महिलाओं को आकर्षित करने के लिए ब्यूटी पार्लर व मेकअप स्टूडियो वालों ने विशेष ऑफर बाजार में उतारें हैं। ब्यूटी पार्लर संचालक कम दाम में बेहतरीन मेकअप करने के ऑफर लेकर महिलाओं को लुभा रहे हैं। यही नहीं करवाचौथ के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट, मेकअप, हेयर कट सहित अन्यों सेवाओं का खास पैकेज बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


बाजार में उपलब्ध ऑफर
करवाचौथ के लिए ब्यूटी पार्लर संचालकों ने कई तरह के ऑफर बाजार में उतारें हैं। इसके अलावा कई तरह के पैकेज और पूरे मेकअप का पैकेज भी उपलब्ध है। वहीं, कुछ प्रोफेशन मेकअप स्टूडियो संचालकों ने कई तरह के ऑफर निकाले हैं, जिसमें विशेष छूट दी जा रही है। समान्य तौर पर ब्यूटी पार्लर में फेशियल की कीमत 500 से 3,000 रुपये, ब्लीच 300 से 1,000 रुपये, मैनीक्योर व पेडिक्योर 3,000 से 7,000 रुपये में उपलब्ध हैं। इसके अलावा हेयरकट व केराटिन 500 से 3,000 रुपये, हेयर स्मूथिंग 4,500 से 7,000 रुपये, केरा स्मूथिंग 5,000 से 10,000, हेयर कलर 5,00 से 1,500 रुपये तक के ऑफर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन



बालों के प्रति बढ़ा रूझान
मेकअप आर्टिस्ट राहुल कुमार ने बताया कि इस बार महिलाओं में मेकअप के अलावा हेयर ट्रीटमेंट का भी काफी क्रेज देखा जा रहा है। महिलाएं हेयरकट, स्मूथनिंग, केरा स्मूथिंग करवा रही हैं। इसके अलावा हेयर स्पा का भी महिलाओं में काफी रूझान देखने को मिल रहा है। हेयर आर्टिस्ट फिरोज ने बताया कि रूप सज्जा में बालों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बाल संवारे बिना रूप-सज्जा पूरी नहीं होती है। सोशल मीडिया के कारण बालों के स्टाइल के प्रति महिलाओं का रुझान बढ़ा है। इसके लिए वे कलर करवाने के साथ हेयर कट, स्मूथनिंग सहित अन्य ट्रीटमेंट ले रही हैं। बाजार में इस कई तरह के ऑफर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि करवाचौथ तक उनके पास बिल्कुल भी समय नहीं है।

करवा चौथ के लिए नाखून संवारते आर्टिस्ट। संवाद- फोटो : katra news

करवा चौथ के लिए नाखून संवारते आर्टिस्ट। संवाद- फोटो : katra news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें