जगाधरी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के लिए नगर निगम द्वारा रोजाना विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में निगम की टीम ने आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महिलाओं व छात्राओं को होम कंपोस्ट पिट के माध्यम से खाद बनाने की प्रक्रिया सिखाई। निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में निगम टीम की वक्ता मीनाक्षी ने बताया कि इस प्रक्रिया में हम किचन वेस्ट या बागवानी कचरे को इकट्ठा करते हैं और उसे कंपोस्ट पिट में डालकर खाद तैयार करते हैं। उन्होंने बताया कि कंपोस्ट पिट में खाद बनाने की प्रक्रिया एक सरल और प्रभावी तरीका है। इससे हम अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बना सकते हैं। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य मीनाक्षी अग्रवाल, नीलम शर्मा, रजनी बक्शी, अंजू, निर्मला, ममता, रेणु, गीता, ज्योति, मोनिका, मीनू चसवाल, कविता व स्नेहा आदि उपस्थित रहे।
आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं व छात्राएं।