फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बाइक न देने पर पत्नी का गला घोंटा

Thu, 03 Oct 2013 12:46 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर के जठलाना थाना क्षेत्र के गांव संधाला गांव में एक व्यक्ति ने दहेज में बाइक ने देने पर अपनी 24 वर्षीय पत्नी स्नेहलता की गला घोंट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


 विवाहिता के भाई अमित ने आरोप लगाया कि उसके पति अमित ने दहेज में बाइक न देने पर स्नेहलता का गला घोट कर शव फंदे से लटका दिया। घटना 13 सितंबर की है।

 पुलिस ने मृतका के भाई अमित की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

जठलाना पुलिस को दी शिकायत जिला करनाल के गांव मखाली निवासी अमित कुमार ने में बताया कि उसने अपनी बहन स्नेहलता की शादी दो अक्टूबर 2011 क ो जठलाना क्षेत्र के संधाला गांव निवासी अमित कुमार के साथ की थी। विवाह के कुछ दिन बाद ही उसके पति अमित ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। अमित ने बताया कि अमित उनसे बाइक और अन्य सामान की मांग कर रहा था।

मांग पूरी नहीं होने पर अमित रोजाना उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। इस बारे में उसकी बहन ने उससे कई बार शिकायत की। उसने बताया कि 13 सितंबर को उसे किसी ने फोन पर बताया कि उसकी बहन का शव घर में फांसी पर लटका हुआ है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक शव घर में नीचे पड़ा हुआ था। उसने आरोप लगाया था कि अमित ने उसकी बहन की गला घोट कर हत्या की और बाद में आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे पर लटकाया। पुलिस ने मामले की जांच की और पति अमित के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

जठलाना थाना प्रभारी रमेश चंद का कहना है कि आरोपी पति के खिलाफ 304 बी और 302, यानी दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें