यमुनानगर। रोडवेज बस में सवार महिला के गले से दो तोले की सोने की चेन चोरी हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांव नखरौजपुर निवासी साक्षी ने शिकायत में बताया कि वह 31 जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे यमुनानगर बस स्टैंड पर पोंटा साहिब जाने वाली बस में चढ़ी थी। बस में भीड़ अधिक थी। इस दौरान अज्ञात ने उसके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। जब उसे अपने गले से सोने की चेन गायब मिली तो उसने शोर मचा दिया और चेन को ढूंढने का प्रयास किया। मगर उसकी चेन नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। संवाद