यमुनानगर। रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ है। आशंका है कि महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन जगाधरी वर्कशाप पर यार्ड के पास एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर देखा तो रेलवे लाइन के बाहर महिला का शव पुलिया के पास पड़ा था। मृतका से किसी तरह का दस्तावेज नहीं मिला, उससे उसकी पहचान हो सके। संवाद