फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हमीदा हेड पर नहर से मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। हमीदा हेड के पास पश्चिमी यमुना नहर से मंगलवार दोपहर एक महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और गोताखोर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। शुरुआती जांच में महिला के तीन से चार घंटे पहले पानी में डूबने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

मृतका की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी गई थी और शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। महिला के शरीर पर कोई स्पष्ट पहचान चिन्ह या टैटू नहीं मिला, हालांकि उसके हाथों में सोने की अंगूठियां और कानों में बालियां मिली थीं, जिससे मामला संदिग्ध भी माना जा रहा था। शाम को पुलिस जांच के दौरान महिला की पहचान गुरु नानकपुर निवासी प्रिया के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे एक राहगीर ने नहर में शव तैरता हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर राजीव की मदद से शव को बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि प्रिया के दो बच्चे हैं और पति से तलाक के बाद वह मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की शव गृह में रखवाया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हमीदा चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें