फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ई-रिक्शा से महिला का बैग चोरी

Wed, 30 Apr 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। देवबंद से रिश्तेदारी में ससौली में आई महिला का बैग चोरी हो गया। महिला ने ई-रिक्शा चालक पर उसका बैग चोरी करने का आरोप लगाया। बैग में आठ हजार रुपये, सोने की अंगूठी, बालियां व अन्य सामान था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात ई रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उत्तर प्रदेश के देवबंद निवासी तबसुम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ससौली में रिश्तेदारी में आ रही थी। बस से वह महाराणा प्रताप चौक पर उतर गई। वहां से ई रिक्शा में सवार हो गई। वर्कशॉप रोड पर वह ई-रिक्शा से उतर गई। इसके बाद ई-रिक्शा चालक वहां से चला गया। जब वह रिश्तेदारी में जाने लगी तो उसका बैग गायब था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें