यमुनानगर। गांव मारूपुर से एक महिला अपनी पांच वर्षीय बेटी तथा आठ वर्षीय बेटे के साथ लापता हो गई। थाना जठलाना पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में गांव मारूपुर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि कि वह 27 मई को काम पर गया था। घर पर उसकी पत्नी कुसुम, बेटी अदिति तथा बेटा यश थे। जब वह कम से लौटा तो तीनों घर पर नहीं मिले। तलाश करने पर उनका कुछ भी पता नहीं चला। परेशान होकर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। संवाद