फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अस्पताल गई महिला दो बेटियों के साथ लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में दवाई लेने गई 35 वर्षीय महिला अपनी दो छोटी बेटियों के साथ लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद महिला के पति ने पुलिस को शिकायत दी। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। शक्ति नगर कॉलोनी जगाधरी निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी 29 अक्तूबर को अपनी तीन और दो वर्षीय बेटियों के साथ मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद उसने पत्नी के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उसका फोन बंद मिला। इसके बाद उसने अपने स्तर पर पत्नी और बेटियों की तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें