फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
मौके पर पहुंच कर जांच करते पुलिस कर्मी स्वंय
विज्ञापन
करनाल। जाटो गेट क्षेत्र में बुधवार को 32 वर्षीय महिला रिंकी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के तीन बच्चे हैं। पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिंकी अपने पति अंकित के साथ जाटो गेट क्षेत्र में रहती थी। पुलिस के अनुसार, रिंकी के माता-पिता नहीं हैं।
विज्ञापन

मृतका के पति अंकित ने पुलिस को बताया कि रिंकी ने कई वर्ष पहले अपने भाई को एक फाइनेंसर से ब्याज पर दो लाख रुपये दिलवाए थे। आरोप है कि करीब तीन साल बीतने के बाद भी उसका भाई न तो मूल रकम लौटा रहा था और न ही ब्याज दे रहा था। रिंकी रुपये वापस लेने के लिए लगातार भाई से संपर्क करती थी।
परिजनों का आरोप है कि बार-बार फोन करने पर भाई उसे धमकी देता था और कहता था कि यदि वह लगातार कॉल करती रही तो उसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। परिजनों ने दावा किया कि इसी परेशानी के कारण रिंकी मानसिक तनाव में थी। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन

थाना शहर के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फिलहाल परिजनों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें