संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिला सचिवालय के नजदीक बाइक की टक्कर से अन्य बाइक सवार महिला, उसका बेटा व एक साल का पोता घायल हो गए। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
तीर्थ नगर निवासी निर्मला ने बताया कि 11 सितंबर को वह अपने बेटे रोहित की बाइक पर एपोते सूर्य को लेकर अपने काम से जगाधरी गई थी। लौटते समय जिला सचिवालय के नजदीक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वे तीनों घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस का कहना आरोपी की बाइक कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। बाइक के नंबर से आरोपी का पता लगाया जा रहा है।