फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की बाली झपट कर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दामला में अज्ञात युवक ने गुहारे से उपले निकाल रही महिला के कानों से सोने की बाली झपट ली। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। जब महिला ने आरोपी युवक के हाथ को दांत से काटा तो आरोपी बाली छीन कर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दामला निवासी जसवंती देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह वह अपनी पंचायती जमीन के प्लाट में बने गुहारे से उपले लेने गई थी। जब वह गुहारे से उपले निकाल रही थी तो पीछे से अज्ञात युवक आया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी युवक ने उसके दोनों कानों से सोने की बालियां झपट ली। जब उसने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उससे मारपीट की। लात घूसे मारे। जब उसने आरोपी के बाएं हाथ को दांत से काटा तो बदमाश उसकी एक बाली छीन कर फरार हो गया। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें