फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी से लौट रही महिला की ट्रक के कुचलने से मौत, पति व भतीजी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




जगाधरी। अंबाला-जगाधरी मार्ग पर कैल के नजदीक ट्रक ने बाइक सवार दंपती व उनकी भतीजी को टक्कर मार दी। नीचे गिरने पर ट्रक ने महिला को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका पति व भतीजी घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतका की पहचान बूड़िया निवासी 40 वर्षीय रणजीता के रूप में हुई है। वह अपने पति व भतीती के साथ शादी समारोह से घर लौट रहे थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव बूडिया निवासी मोहित उर्फ मांगा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को उसकी बुआ भखतौरी की पौती पलक की शादी गांव अलीयासपुर में थी। शादी समारोह का कार्यक्रम जिला अंबाला के गांव सिरसगढ़ के अंबेडकर भवन में था। वह अपनी पत्नी रणजीता व भतीजी मुस्कान के साथ बाइक पर शादी समारोह में भाग लेने के लिए गए थे। शादी समारोह खत्म होने के बाद वे वापस लौट रहे थे। जब वह अंबाला जगाधरी रोड पर गांव कैल के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी पत्नी सड़क के बीच में जा गिरी और ट्रक का पहिया उसकी पत्नी के ऊपर से निकल गया। जिससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वह तथा उसकी भतीजी भी घायल हो गए। राहगीरों के एकत्र होने पर आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।
विज्ञापन


वर्जन

सदर जगाधरी थाना प्रभारी कुसुम बाला का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन






-महिंद्रा पिकअप की टक्कर से कार चालक की मौत
छछरौली। प्रताप नगर निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी प्रतापनगर अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। वह वीरवार शाम को बाइक पर किसी काम से छछरौली की तरफ आ रहा था। जब वह प्रतापनगर-छछरौली रोड पर अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो उसने देखा कि महिद्रा पिकअप चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसके रिश्तेदार जय सिटी जगाधरी निवासी रमन की कार को टक्कर मार दी। हादसे में रमन गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। उसने रमन को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आराेपी पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें