फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से एक्टिवा छुड़वाने का झांसा देकर बुजुर्ग ने महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के साथ अच्छी जान पहचान बताकर एक्टिवा छुड़वाने का झांसा देकर 64 वर्षीय बुजुर्ग ने 23 वर्षीय तलाक शुदा महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला थाना को दी शिकायत में महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस के एक सैल में उसकी एक्टिवा जब्त थी। वह इसे छुड़ाना चाहती थी। आरोप है कि पुलिस उसकी एक्टिवा को नहीं छोड़ रहे थे। एक दिन फर्कपुर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग रघुनाथ उसे मिल गया। वह उसे कहने लगा कि उसकी पुलिस में अच्छी जान-पहचान है। उसने आरोपी से अपनी एक्टिवा छुड़वाने की बात कहीं तो आरोपी ने उसे कहा कि वह उसकी एक्टिवा वापस दिलवा देगा। वह उसकी बातों में आ गई। इस दौरान उन दोनों ने एक-दूसरे के नंबर भी सांझा कर लिए। आरोप है कि शनिवार को आरोपी बुजुर्ग उसे एक्टिवा छुड़वाने का झांसा देकर यमुनानगर ले गया। जहां आरोपी ने उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया, लेकिन उसकी एक्टिवा नहीं छुड़वाई। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में रघुनाथ नाम के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
जिस सैल से पीड़िता एक्टिवा छुड़वाने की बात कह रही है, उसके एक अधिकारी का कहना है कि काले रंग की एक्टिवा 22 नवंबर को चिट्टा मंदिर रोड पर लावारिस मिली थी। इसे कब्जे में लेकर रिकार्ड में लावारिस दर्ज किया गया है। उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई बलजीत कौर का कहना है कि पीड़िता के कोर्ट में बयान करवा दिए गए हैं। जैसे ही बयानों की कॉपी मिलेगी, उसके अनुरूप कार्रवाई कर दी जाएगी। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें