यमुनानगर। बैंक कॉलोनी से एक महिला घर से बेटे के साथ संदिग्र्ध हालात लापता हो गई। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पति की शिकायत पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
शहर निवासी एक व्यक्ति ने थाना गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी उसके बेटे को साथ लेकर घर से बिना बताए रात करीब एक बजे कहीं चली गई। उसने घर में रखे सामान की जांच की तो पता चला कि वह करीब डेढ़ लाख भी साथ लेकर गई है। उसने पत्नी व बेटे की काफी तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।