यमुनानगर में सुबह के समय करीब 10 बजे एक महिला बाड़ी माजरा पुल के पास पहुंची। पुल के बीच में खड़े होकर महिला ने सीधे नजर में छलांग लगा दी। जैसे ही महिला नहर में कूदी तो आस-पास खलबली मच गई।
यमुनानगर के बीच में एक महिला ने अचानक पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। आस-पास के लोगों ने तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नहर में महिला की तलाश शुरू कर दी है। मामला थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र का है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुबह के समय करीब 10 बजे एक महिला बाड़ी माजरा पुल के पास पहुंची। पुल के बीच में खड़े होकर महिला ने सीधे नजर में छलांग लगा दी। जैसे ही महिला नहर में कूदी तो आस-पास खलबली मच गई। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लेकिन, एक घंटे तक की तलाश में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। उधर, पुलिस महिला के बारे में जानकारी कर रही है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।