फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला घायल

Sat, 27 Jun 2026 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के गांव ममीदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से शुक्रवार को स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। वहीं तीन वर्षीय बच्चा भी बाल-बाल बच गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ईरफान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जून को वह पत्नी गुलजारी और तीन वर्षीय पोते समर के साथ स्कूटी पर दवा दिलाने जा रहा था। गांव के खेड़ा धर्मशाला चौक पर पीछे से एक तज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी पत्नी गुलजारी ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है, वहीं आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें