फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सिर में ईंट मार महिला को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यमुनानगर। मंडेबरी में कहासुनी होने पर एक व्यक्ति ने महिला के सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मंडेबरी निवासी रीटा बाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 मार्च को सुबह साढ़े 11 बजे वह गांव में ही किसी काम से जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उसकी गांव के ही मंजीत सिंह के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि आरोपी ने उसके सिर में ईंट मारी। जिससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गई। इसके बाद आरोपी ने कमर व पेट में लात मारी और हाथों व टांगों में डंडे मारकर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें