यमुनानगर। युवती व तीन युवकों ने महिला को बातों में उलझाकर उससे सोने के टॉप्स व अंगूठी ठग ली। शहर पुलिस ने अज्ञात केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
प्रेम नगर काॅलोनी निवासी रानी ने बताया कि वह सोमवार को मीरा बाई बाजार में कपड़े खरीदने के लिए गई थी। वहां पर उसे तीन युवक व एक युवती मिले। उन्होंने उसे बातों में उलझा लिया और कहा बाजार में चोर घूमते रहते हैं। वजेवरात को उतार कर अपने पास रख लो। उनकी बातों में आकर उसने कानों के टॉप्स व सोने की अंगूठी रूमाल में रखी। आरोपियों ने बांधने के बहाने उससे रूमाल लिया। इसके बाद वह रूमाल उसे देकर वहां से चले गए। उसने घर आकर देखा तो रूमाल खाली था। संवाद