फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौट रही बुजुर्ग महिला की बाइक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से पैदल लौट रही बुजुर्ग महिला को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसा खारवन बुड़िया रोड पर दादूपुर नलवी नहर के पुल के पास हुआ। हादसे में घायल बुजुर्ग महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां से भी डॉक्टर ने उसे जवाब दे दिया। परिजन फिर उसे शहर के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

खारवन की टपरियां निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसकी दादी जसमेरी देवी (65) मजदूरी करने खेतों में गई थी। देर शाम करीब सात बजे वह खेत से छुट्टी करके पैदल घर लौट रही थी। जब वह खारवन बुड़िया रोड पर दादूपुर नलवी नहर के पुल के पास पहुंची तो तेज रफ्तार खारवन की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने उसकी दादी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उसकी दादी सड़क पर गिरकर घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि हादसे में उसकी दादी के सिर, व पांवों में गंभीर चोटें लगी है। उन्होंने तुरंत अपनी दादी को खारवन अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। यहां से भी डॉक्टर ने उसकी हालत हालत गंभीर देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन वहां भी डॉक्टर ने अधिक उम्र होने के कारण ऑपरेशन नहीं किया। वे दादी को शहर के अस्पताल में लेकर आए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि उसकी दादी की मौत आरोपी बाइक चालक खारवन निवासी अंकित द्वारा लापरवाही से बाइक चलाकर टक्कर मारने से हुई है। पुलिस ने मामले में आरोपी बाइक चालक अंकित के खिलाफ केस दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी हरीराम का कहना है कि आरोपी वाहन चालक पर केस दर्जकर लिया है। जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें