यमुनानगर। मानसिक रूप से परेशान महिला ने पांसरा फाटक समीप ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतका की पहचान पुराना हमीदा की खड्डा कॉलोनी निवासी संतोष (39) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक महिला का पति सात साल पहले उसे छोड़ गया था। इसके बाद से वह मानसिक परेशान थी। खड्डा कॉलोनी निवासी संतोष अपने बेटे व बेटी के साथ रह रही थी। कुछ दिनों से ज्यादा तनाव में थी। रविवार दोपहर वह घर से बिना कुछ बताए निकली। इसके बाद पांसरा फाटक के पास ट्रेन के कटकर उसकी मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार के बयान लिए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। संवाद