फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर महिला पर तलवार से हमला

Mon, 06 May 2024 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। घर में घुसकर कुछ युवकों ने महिला व उसके परिवार पर तलवारों व अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इससे महिला घायल हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद करते हुए 10-15 अन्य पर केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत मिश्रा कालोनी निवासी अंजलि ने बताया कि वह बीती रात को परिवार सहित घर पर थी। तभी कालोनी के ही धानू, बुग्गा व दीपक अपने 10-15 साथियों के साथ उनके घर में घुस आए। आरोपियों के हाथों में तलवारें, पेंचकस, लोहे की पत्तियां व अन्य हथियार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने आते ही उस पर व परिवार के अन्य लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी पिछले 15 दिनों से उन्हें परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने मामले में आरोपी धानू, बुग्गा व दीपक को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें