यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गांव मलिकपुर खादर के एक घर से 254 ग्राम स्मैक की बरामद की। घर पर मौजूद महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गया। आ्रओफई महिला की पहचान गांव की समीम के रूप में हुई। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सेल के प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव मलिकपुर खादर की एक महिला नशे का कारोबार कर रही है। महिला पुलिसकर्मी सहित टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी घर से 254 ग्राम स्मैक बरामद हुई। संवाद