फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संदिग्ध हालात में महिला और किशोरी लापता

Sat, 18 May 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। बेटे को स्कूल छोड़ने स्कूटी पर गई महिला लापता हो गई। जाते समय महिला 60 हजार रुपये व मोबाइल भी साथ ले गई थी। उधर, एक कॉलोनी से साढ़े 15 साल की किशोरी लापता हो गई। पुलिस ने शिकायत पर दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर 17 थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा शहर के निजी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता है। 13 मई की सुबह उसकी पत्नी स्कूटी पर बेटे को स्कूल छोड़ने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। दोपहर को स्कूल से बेटा घर आ गया, लेकिन उसकी पत्नी अब तक घर नहीं लौटी। जाते समय उसकी पत्नी घर से 60 हजार रुपये व मोबाइल साथ ले गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर, एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी साढ़े 15 साल की बेटी घर पर ही रहती है। 15 मई को वह मजदूरी करने गया हुआ था। शाम करीब पांच बजे उसकी बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। आरोप है कि कोई उसकी नाबालिग बेटी को अगवा करके कहीं ले गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें