फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दिसंबर 2021 में शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज में कीमती सामान न लेकर आने को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उसका ससुर शुरू से उस पर गलत नजर रखे हुए था।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। एक दिन वह घर पर अकेली थी। तभी उसका ससुर उसके कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने आपबीती अपने पति को बताई लेकिन उसके पति ने भी उसे ही गलत बताया और उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने घर आकर आपबीती अपने मायके वालों को बताई और इसकी शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मामले में महिला के आरोपी पति, ससुर, सास व दो अन्य ससुराल पक्ष के सदस्यों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें