फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धान की आवक संग उठान में आई तेजी

Sun, 13 Oct 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राइस मिलर्स की हड़ताल खत्म होने के बाद शनिवार से अनाज मंडियों में धान के उठान ने रफ्तार पकड़ ली। सुबह से ही राइस मिलर्स के ट्रक मंडियों से धान उठाने में लगे रहे। वहीं खरीद एजेंसियों ने किसानों को धान की पेमेंट भी शुरू कर दी है। अब तक किसानों को 42.42 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।
राइस मिलर्स की हड़ताल खत्म होने के बाद से मंडियों से 28958 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है, जो कि कुल खरीद का 24.13 प्रतिशत है। सभी 13 अनाज मंडियों में अब तक 120018 एमटी की खरीद हो चुकी है। मिलर्स की हड़ताल होने से अनाज मंडियों में हालात बिगड़ने लगे हैं। मंडियों में धान ही धान पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

किसान जो धान लेकर आ रहे हैं आढ़ती उसमें नमी की मात्रा ज्यादा बता रहे हैं। नमी को कम करने के लिए धान को सुखाना पड़ रहा है। मंडियों में धान को सुखाने के लिए किसानों को पर्याप्त जगह नहीं मिल रही। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी की सड़कें धान की बोरियों से अटी पड़ी हैं। वहीं मंडियों में धान की आवक बढ़ती ही जा रही है।
अनाज मंडियों में इस बार धान की खरीद भले ही पहले शुरू हो गई हो लेकिन गत वर्ष के मुकाबले अभी तक धान की आवक काफी कम हुई है। पिछले साल अब तक मंडियों में 282133 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी थी। इस साल अभी तक 120018 एमटी धान की ही खरीद हुई है, जो कि पिछले साल का आधा भी नहीं है। आढ़तियों का आरोप है कि अधिकारी जानबूझ कर धान की खरीद को कम दिखा रहे हैं ताकि उठान को लेकर प्रशासन की किरकिरी न हो।
सरस्वतीनगर मंडी में सबसे ज्यादा खरीद
मंडियों में अभी तक 120018 एमटी धान की खरीद हो चुकी है। इसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से 69388 मीट्रिक टन, हैफेड ने 24955 एमटी, हरियासा वेयर हाउस कॉर्पोरेशन ने 25675 एमटी की खरीद की है। मंडियों की बात करें तो बिलासपुर अनाज मंडी में 11487 एमटी, छछरौली मंडी में 11940 एमटी, गुमथला राव में 1793 एमटी, जगाधरी में 22241 एमटी, जठलाना मंडी में 1241 एमटी, खारवन मंडी में 2500 एमटी, प्रतापनगर में 9897 एमटी, सरस्वतीनगर में 28929 एमटी, रादौर मंडी में 9947 एमटी, रणजीतपुर में 3561 एमटी, रसूलपुर मंडी में 5405 एमटी, साढौरा मंडी में 10969 एमटी व यमुनानगर मंडी में 108 एमटी धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन


अनाज मंडियों में धान की खरीद तेजी से बढ़ रही है। मिलर्स ने उठान भी शुरू कर दिया है। कुछ दिन में जल्द ही सारा धान उठ जाएगा। किसान को भुगतान शुरू कर दिया है। अभी तक 42.42 करोड़ रुपये की पेमेंट की जा चुकी है। - जीतेश गोयल, डीएफएससी यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें