फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गर्मी से जलने लगी तारें, चार गुना बढ़ी लोगों की शिकायतें

Thu, 23 May 2024 06:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। ज्यादा गर्मी पड़ने से बिजली निगम के ट्रांसफार्मर व पोल पर लगी बिजली की तारें पिघलने लगी हैं। लोड अधिक बढ़ने से ट्रांसफार्मर व तारों में रोजाना कहीं न कहीं आग लग रही है। कहीं बार तो पोल पर लगी आग इतनी भयानक होती है कि लोगों में दहशत पैदा हो जाती है। बिजली निगम के अधिकारियों का दावा है कि उनकी तरफ से बिजली का कोई कट नहीं लगाया जा रहा। बार-बार तार जलने व टूटने के कारण बिजली बंद करनी पड़ रही है। जब तक लाइन ठीक करने का परमिट रहता है तो उस लाइन से जुड़े बिजली उपभोक्ताओं की पावर सप्लाई भी बंद रहती है। यह एक तरह से अघोषित कट ही हैं। बिजली के बंद होते ही लोग गर्मी से बेहाल हो जाते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी के चलते जिले में बिजली की खपत रिकॉर्ड 77 लाख 40 हजार यूनिट तक पहुंच गई है। जबकि एक दिन पहले सोमवार को 73.91 लाख यूनिट की खपत हुई थी। जबकि एक सप्ताह पहले 15 मई को बिजली की खपत 67.63 लाख यूनिट थी। जिले में बिजली उपभोक्ताओं की कुल संख्या 442405 है। जिनमें कामर्शियल कनेक्शन 50308, घरेलू कनेक्शन 306161, औद्योगिक 8369 और किसानों के ट्यूबवेल के 37648 कनेक्शन हैं। वहीं तार जलने, टूटने, फ्यूज उड़ने जैसी हजारों शिकायतें रोजाना बिजली निगम के पास पहुंच रही हैं। एक सप्ताह में ही बिजली से संबंधित शिकायतों की संख्या चार गुणा बढ़ गई है। 15 मई को बिजली निगम के पास जहां 371 शिकायतें आई थी वहीं 20 मई को इनकी संख्या बढ़कर 1489 और 21 मई को 1063 पहुंच गई। 22 मई को भी सुबह 11 बजे तक 200 शिकायतें आ चुकी थीं। निगम के पास करीब 65 प्रतिशत शिकायतें ऑनलाइन व 35 प्रतिशत कंट्रोल रूम के नंबर पर आ रही हैं।
पावर सप्लाई होने पर इन नंबरों पर करें शिकायत:
आपके क्षेत्र में बिजली बंद होने, ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने, तार टूटने, तार जलती है तो बिजली उपभोक्ता टोल फ्री नंबरों के साथ-साथ कन्हैया साहिब चौक के पास स्थित एबीटी शिकायत केंद्र में शिकायत कर सकते हैं। बिजली निगम का टोल फ्री नंबर 1912 व 18001801550 हैं। वहीं एबीटी शिकायत केंद्र में 9315609640, मॉडल टाउन यमुनानगर के लिए 7027974122, जगाधरी शहर के लिए 9315699783 और सब अर्बन जगाधरी के लिए 9315699793 पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन

-
यमुनानगर में एक सप्ताह में बिजली खपत (लाख यूनिट) और आई शिकायतें:
मई खपत शिकायतें
15 67.63 371
16 72.43 618
17 73.06 564
18 73.47 624
19 72.69 950
20 73.91 1489
21 77.40 1063
22 200 सुबह 11 बजे तक




गर्मी के कारण बढ़ रही बिजली खपत: जेसी शर्मा

इस सीजन में बिजली की खपत 77.40 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। इस बार गर्मी बहुत ज्यादा है। बिजली निगम के पास बिजली की कोई कमी नहीं है। इसलिए निगम की तरफ से कोई कट भी नहीं लगाया जा रहा। कोई फाल्ट आने पर ही थोड़ी देर के लिए बिजली बंद करनी पड़ती है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वह घर, दुकान या फैक्टरी के सभी उपकरण एक साथ न चलाएं क्योंकि इससे अचानक लोड बढ़ जाता है और पावर हाउस में खराबी आने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

जेसी शर्मा, एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें