फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Fri, 27 Nov 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शिक्षकों के साथ प्रमाण पत्र दिखाते विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
जगाधरी। अंबाला रोड स्थित पुलिस लाइन के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी भाषा की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सरस्वती पब्लिक स्कूल में हुई इस प्रतियोगिता में अंजनेय ने भाषण में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, मुकुंद कुमार मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार मिला। हिंदी भाषा प्रतियोगिता में हरसिमरण कौर, आरवी, दैविक, अंजनेय, गुरनक्ष कौर और दक्षिता ने भाग लिया। वहीं अंग्रेजी भाषा प्रतियोगिता में एकलव्य, मुकुंद कुमार मिश्रा, हरनव कौर, आयान और उमेश ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यालय के कार्यवाहक होशियार सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में भाषा का ज्ञान बढ़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें