फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित

Mon, 15 Jul 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा उदय पौधरोपण के तहत दड़वा गांव के सत्य साईं स्कूल में वन मंडल अधिकारी के सौजन्य से कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम के तहत जगह-जगह पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अरोड़ा कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल भी रखनी चाहिए। पेड़ों की अवैध कटाई पर भी रोक लगनी चाहिए। पेड़ पर्यावरण को शुद्ध और वर्षा लाने में भी सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि हमें अपने जीवन में एक-एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। कई बार हम पार्कों में जाते है तो बच्चे छोटे पेड़ों की कलियों को तोड़ देते हैं जिससे पेड़ों के विकास पर अंकुश लगता है। वन विभाग के आईएफएस वीरेंद्र सिंह गिल ने बताया कि इस पौधरोपण में जामुन, अर्जुन, नीम, आम, आंवला, पीपल, बड़, हरसिंगार, अमरूद, शीशम, बेलपत्र, अमलतास, चांदनी, तिकोमा, करोदा आदि पौधों का पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान मेयर मदन चौहान, जिला परिषद के सीईओ पंकज सेतिया, आरएफओ संजीव कश्यप, सहयोग गिरीश पुरी, बीजेपी के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें