फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बीबीपुर घाट समीप पुल हो मंजूर, तब करेंगे मतदान

Fri, 03 May 2024 05:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यूपी-हरियाणा सीमा पर बसे यमुनानगर के घोडोपीपली गांव में एक माह से एक ही मुद्दे पर चर्चा है। मुद्दा है हरियाणा व यमुनानगर से गांव को जोड़ने के लिए यमुना नदी पर पुल बनाने का। इसी मुद्दे पर गांव के लोग दो अप्रैल से लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान कर चुके हैं, वहीं उसके बाद भी गांव में अलग-अलग जगह बैठकें कर पुल के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं।
गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुमित, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, अनिल, देवेंद्र नंबरदार, राजेंद्र ने बताया कि घोडो पीपली गांव हरियाणा-यूपी की सीमा पर है। यहां हरियाणा व यूपी दोनों राज्यों की सीमा में लगते घर हैं। गांव की एक गली के एक ओर हरियाणा तो दूसरी ओर यूपी सीमा में लगते घर हैं। इस तरह यह गली दोनों राज्यों की सरहद की तरह हैं।
विज्ञापन

कुल तीन हजार की आबादी में करीब दो हजार वोटर हैं। पहले करीब 150 मतदाता यूपी के थे, इसलिए दशकों से गांव दोनों राज्यों की राजनीतिक जमीन बना। दोनों राज्यों के नेताओं के वोट मांगने से लेकर काम कराने यहां आते थे। किंतु यूपी सीमा में लगते घरों के लगभग सभी लोगों के वोट हरियाणा में आ गए हैं। पूरे गांव में बिजली, पेयजल, शिक्षा व अन्य सुविधाएं भी हरियाणा से मिल रही हैं।
गांव का अपने हरियाणा प्रदेश व यमुनानगर जिले से सीधा संपर्क रास्ता नहीं है, जहां दशकों से यूपी के रास्ते आना-जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों को खेतीबाड़ी, उच्च शिक्षा व अन्य कामों के लिए यमुनानगर व हरियाणा के अन्य जिलों में यूपी के रास्ते करीब 13 किमी. अतिरिक्त सफर करना पड़ता है। कहने को गांव की जिला मुख्यालय (यमुनानगर) से दूरी 12 किमी. है, पर यूपी के रास्ते वहां आने-जाने में 35 किमी. सफर पड़ता है।
इस तरह अतिरिक्त समय, धन खर्च के साथ यूपी के रास्ते धन राशि लेकर चलने में चाेरी, लूट का भय रहता है। इन्हीं परेशानियों से तंग होकर ग्रामीण एक दशक से गांव के पास बीबीपुर में यमुना नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं। यह मांग यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा विधानसभा में भी उठा चुके हैं, बावजूद इसके पुल नहीं बना। इसलिए ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार का फैसला लिया है।
विज्ञापन

पुल बनने से 10 गांवों को होगा फायदा : सुमित
सरपंच प्रतिनिधि सुमित ने बताया कि बीबीपुर में यमुना पर पुल बनता है तो घोडो पीपली की तरह हरियाणा-यूपी सीमा पर बसे करीब 10 गांवों को फायदा होगा। इनमें बीबीपुर, मंडोली गगड़, टापू माजरी, मुकरमपुर, खदरी, जयरामपुर, देवधर, इस्माइलपुर शामिल हैं। बीबीपुर में यमुना पर पुल बनने से उक्त गांवों से जिला मुख्यालय पहुंचने में 12 किमी. का रास्ता पड़ेगा, जो अभी यूपी के रास्ते 35 किमी. पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें