फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन तलाक बोल पत्नी को निकाला घर से बाहर

Sat, 10 Feb 2024 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर (यमुनानगर)। मायके की जमीन बेचकर रुपये न लाकर देने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। थाना बिलासपुर पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

बिलासपुर के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि साल 2010 में उसका निकाह साढौरा क्षेत्र के एक गांव निवासी के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज में कीमती सामान न लाने को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुराल पक्ष के लोग उसके हिस्से की जमीन बेचकर रुपये लाने की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान तीन बेटियों व एक बेटे ने जन्म लिया। इसके बाद उसका पति स्मैक व अन्य नशे करने लगा और जमीन बेचकर पैसे लाने की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसके पति ने भी उससे मारपीट की। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके ससुर ने भी उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन

जब उसने यह बात अपने पति को बताई तो उसने उसे तीन बार तलाक बोलकर चारों बच्चों समेत घर से निकाल दिया। वह अपने मायके पहुंची और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने विवाहिता के पति, ससुर, सास व देवर पर तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें