छछरौली। मलिकपुर खादर गांव में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने छछरौली पुलिस को शिकायत देकर अपने पति समय देवर, जेठ, देवरानी, जेठानी, सास और ननद पर कार्रवाई की मांग की हैं।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति आशिक ने नशा कर उसके साथ मारपीट और उसे दहेज के लिए काफी समय से तंग कर रहा है। इसमें उसके दोनों भाई, बहन और मां भी आशिक का साथ देते हैं। वह जब भी आशिक को नशा करने से मना करती तो वह घर में क्लेश करता था और उसके साथ मारपीट करता था। दो दिन पहले भी उसने अपने परिवार के सामने दहेज के लिए उसे तंग किया और उसके साथ नशे में मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसे फोन कर तीन तलाक बोल दिया। उसने बताया कि साल 2019 में उसका निकाह हुआ था। इसके बाद उसके पास दो बच्चे भी हैं। वह अपने बच्चों के साथ दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। शिकायत के आधार पर छछरौली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। छछरौली थाना प्रभारी रोहतास ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।