फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास, जेठ व देवर पर पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कस्बा की डेहा बस्ती में विवाहिता के साथ सास, जेठ व देवर द्वारा मारपीट करने व जाने से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक महिला व लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में साढौरा के प्रेम नगर स्थित डेहा बस्ती निवासी नीलम ने बताया कि उसकी शादी नौ साल पहले बिलासपुर की डेहा बस्ती निवासी दीपक के साथ हुई थी। उसके पास तीन बच्चे हैं। उसकी सास किरणा, जेठ नीरज व देवर सिकंदर हमेशा तंग व परेशान करते थे। जिनसे वह परेशान थी। इस संबंध में उसने अपने पिता पप्पू व मां शशी को भी बताया था। मामले को लेकर कई बार दोनों परिवारों की आपसी बातचीत व पंचायत हुई। परंतु वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
10 जुलाई को वह अपने पति दीपक के साथ घर से बाहर सड़क किनारे बैठी थी, तभी उसके देवर सिकंदर ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। फिर जेठ नीरज व उसकी सास किरणा ने भी उसके पति सहित उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें छुड़ाया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर सास किरणा, जेठ नीरज व देवर सिकंदर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें