शहर थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी निवासी विधवा महिला ने वासुदेव नाम के व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि वासुदेव का उसके पास आना जाना था। एक दिन वह घर पर अकेली थी। आरोपी ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ दे दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी ने बेहोशी में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो बना ली। वीडियो के आधार पर आरोपी ने उससे कई बार गलत काम किया। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पीड़िता की शिकायत पर शहर पुलिस ने आरोपी वासुदेव के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।