फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी पार करते समय दल-दल में फंसने से सैनिक की मौत

Sun, 13 Jul 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन पर गए सैन्य कैप्टन की दलदल में फंसने से मौत हो गई। कैप्टन आगरा कैंट में तैनात था। मिशन के दौरान नदी पार करते हुए वह दलदलीय हिस्से में फंस गया और उसमें डूब गया।
विज्ञापन


शनिवार को सैन्य टुकड़ी कैप्टन का पार्थिव शरीर लेकर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित उनके घर पहुंची। शाम को सैन्य सम्मान के साथ कैप्टन का अंतिम संस्कार किया गया।

प्रोफेसर कॉलोनी निवासी कमल आर्य ने बताया कि उसका 25 वर्षीय बेटा निमित आर्य कुछ साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ था। वह आगरा कैंट में कैप्टन के पद पर तैनात था। शुक्रवार को वह अपनी बटालियन के साथ आगरा से 55 किलोमीटर दूर क्षेत्र में मिशन के लिए निकाला था। रास्ते में एक नदी थी, जिसे उन्हें पैदल ही पार करना था।
विज्ञापन


कमल आर्य ने बताया कि बेटा उनका सबसे आगे था और बटालियन के साथ नदी पार कर रहा था। नदी में दल दल थी, जिसमें निमित का पैर फंस गया। वह निकालने की कोशिश करने लगा तो और ज्यादा उसमें धंसता चला गया। उसने शोर मचाया तो उसकी बटालियन के सदस्यों ने उसे बचाने का प्रयास किया।

मगर जब तक उसे बचाया जाता वह पूरी तरह दल-दल में धंस चुका था। इससे उसकी मौत हो गई। शनिवार को निमित का पार्थिव शरीर सैन्य टुकड़ी प्रोफेसर कॉलोनी स्थित घर लेकर पहुंची। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला भी कैप्टन के घर पहुंच गया।

एसडीएम आदित्य दहिया, डीएसपी हेड क्वार्टर वीरेंद्र विज, थाना सिटी प्रभारी राजेश कुमार, रामपुरा चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और परिजनों को ढांढ़सा दिया। शाम को चूना भट्टी स्थित शमशान भूमि में कैप्टन का सैन्य सम्मान के साथ संस्कार किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें