फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विपक्ष ने पूछे सवाल तो सत्ता पक्ष ने दिया जवाब

Tue, 04 Aug 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर के स्कूल में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेते हुए छात्र। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व्यासपुर में युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय परंपराओं तथा संसद की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था।
कार्यक्रम में डायट यमुनानगर से अमरजीत, तरसेम तथा गीतू साहनी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उनके निर्देशन में विद्यार्थियों ने संसद की वास्तविक कार्यवाही का जीवंत मंचन प्रस्तुत किया। गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता तथा कैबिनेट मंत्रियों की भूमिकाएं निभाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष की ओर से प्रश्न पूछे गए तथा सरकार की ओर से उनके जवाब दिए गए, जिससे विद्यालय परिसर में संसद जैसा वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय प्रक्रियाओं, संवाद, तर्क-वितर्क तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिली। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल की सराहना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजय कुमार धीमान, बीआरपी प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. राजीव ग्रोवर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें