फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: औलाद न होने पर पति की करा दी शादी, फिर नवजात को सौंप बहन हो गई फरार

Fri, 09 Aug 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शादी के बाद 18 साल तक औलाद नहीं होने पर विवाहिता ने छोटी बहन से पति की शादी करा दी। फिर वो दिन आया जिसका सभी परिजनों को इंतजार था। गर्भ धारण करने के बाद छोटी बहन ने शिशु को जन्म दिया। परिवार में हर तरफ खुशियां थीं, लेकिन बड़ी बहन ललिता के कहने पर विवाह करने वाली पुनीता के दिल में कुछ और ही चल रहा था। 42 दिनों तक नवजात की देखभाल करने के बाद अचानक शिशु को बड़ी बहन की गोद में सौंपकर वह लापता हो गई। परेशान होकर ललिता और परिजन उसकी तलाश में भटकते रहे। चिकित्सक तो कभी पुलिस से गुहार लगाते रहे। थक हारकर उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
बिहार में जिला सीतामढ़ी के सहियारा गांव निवासी ललिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 18 साल पहले छोटे लाल से हुई थी। वह जगाधरी के जड़ौदा गेट में किराये के मकान में रह रही थी, जहां उसका पति छोटे लाल प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है। शादी के वर्षों बाद भी उसकी कोई संतान नहीं हुई। इसके बाद परिजनों की सहमति से उसने छोटी बहन पुनीता-20 से 16 अगस्त 2023 को पति की शादी करा दी। करीब 11 माह बाद उसके घर में संतान के रूप में खुशियां आईं।
विज्ञापन

छोटी बहन ने मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। इसक बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के सिर में कुछ दिक्कत है, इसलिए उसे थोड़े दिन एसएनसीयू वार्ड में रखना पड़ेगा। तब से बच्चा अस्पताल के ही निकु वार्ड में भर्ती था। रोजाना पुनीता अस्पताल में बच्चे को दूध पिलाने के लिए जाया करती थी। इसके बाद वह घर पर ही रहती थी। रोजाना की तरह वीरवार की सुबह साढ़े पांच बजे उसने बच्चे को अस्पताल में दूध पिलाया था। इसके बाद नवजात को बड़ी बहन के गोद में सौंपकर शौच जाने की बात कही, लेकिन काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

घर से लेकर अस्पताल के वार्ड-वार्ड और पुलिस चौकी तक गई, लेकिन कहीं भी छोटी बहन पुनीता का सुराग नहीं लगा। इस पर रो-रोकर ललिता का बुरा हाल हो गया। उसने जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला से गुहार लगाई, जिसके बाद अस्पताल में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की गई। इसमें किसी युवक के साथ पुनीता जाते हुए दिखाई दे रही है, लेकिन वह कौन है, यह फिलहाल रहस्य बना हुआ है। कारण कि परिजन भी उस युवक को नहीं पहचानते, जिसके साथ पुनीता जाती दिख रही है। फिलहाल गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस पुनीता की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें