फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: थड़ा बनाने की शिकायत की तो डंडों व रॉड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर थड़ा बनाने की शिकायत करने की रंजिश में कुछ लोगों ने खेड़ा मोहल्ला निवासी डाॅ. अर्शदीप पर रॉड व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। बचाने आए उसके भांजे, मां व दो बहनों से भी मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में सात लोगों को नामजद करते हुए सात-आठ अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खेड़ा मोहल्ला निवासी डाॅ. अर्शदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर करीब सवा एक बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी उसका पड़ोसी जितेंद्र पाल सिंह उसकी तरफ हाथ में लोहे की रॉड लेकर भागता हुआ आया। आरोपी से बचने के लिए वह तुरंत अपने घर के अंदर की तरफ भागा। इसके बाद आरोपी जितेंद्र पाल, अपने साथी लाडी, प्रिंस, मिठू, गोली, प्रभजोत सिंह, डोली व सात-आठ अन्य के साथ उसके घर में अंदर घुस गया। आरोपियों के हाथों में रॉड, डंडे व अन्य हथियार थे। आते ही आरोपियों ने उस पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। उसके सिर, टांगों व कमर में रॉड व डंडों से वार किए। उसकी पगड़ी खोल दी। जब उसे बचाने के लिए उसकी मां, बहने व भांजा वशिंद्र सिंह आया तो आरोपियों ने उनपर भी हमला कर दिया। मारपीट में उसके भांजे वशिंद्र सिंह को भी चोटें आए। उन्होंने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस के आने से पहले आरोपी वहां से उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। डा. अर्शदीप ने बताया कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ घर के बाहर नाजायज थड़ा बनाने को लेकर एक दीवानी मुकदमा दायर किया हुआ है। जो अदालत में विचाराधीन है। इसी रंजिश में आरोपियों ने उन पर हमला किया। छछरौली पुलिस ने मामले में सात लोगों को नामजद करते हुए आठ अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें