फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: थमे 133 बसों के पहिये, कोहरे-ठंड में भटके यात्री

Thu, 25 Jan 2024 04:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के सांकेतिक हड़ताल एवं चक्का जाम से बुधवार को यमुनानगर डिपो की 188 बसों में 133 के पहिये थमे रहे और 55 बसें रोडवेज अफसर विभिन्न रूटों पर चलाने में कामयाब रहे, वह भी रोडवेज कर्मियों के विरोध के कारण यमुनानगर बस स्टैंड के बजाय जगाधरी बस स्टैंड से चली।
इनका संचालन हड़ताल पर न जाने वाले चालकों-परिचालकों की मदद से हुआ। किंतु अधिकांश लोगों को इसका पता नहीं चला, इसलिए वह बसें न चलती देख यमुनानगर बस स्टैंड से मायूस लौटते रहे। इनमें काफी लोगों ने बस का सफर स्थगित कर दिया या बाहर से चल रहीं निजी बसों के लिए महाराणा प्रताप चौक पर खड़े हो गए।
विज्ञापन

वहां अंबाला, कुरुक्षेत्र, पांवटा साहिब, सहारनपुर के लिए घंटे भर इंतजार के बाद निजी बसें मिल गईं, पर दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य रूटों के लिए बसें नहीं मिली। इस पर काफी लोग ट्रेन के लिए यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन का रुख कर गए। इसी तरह अल सुबह से रात तक लोग बस स्टैंड व शहर के चौक व मार्गों पर भटकते नजर आए।

पांवटा की एक घंटे से नहीं मिली बस
पुराना हमीदा निवासी फतेह सिंह ने बताया कि उन्हें पांवटा साहिब जाना है। एक घंटे से यमुनानगर बस स्टैंड पर बैठे हैं, पर बस नहीं आई है। किसी ने बताया है कि रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर है, इसलिए बसें नहीं चल रही हैं। अब पांवटा के बजाय वापस घर ही जा रहे हैं।
देहरादून से यमुनानगर आकर फंसे
देहरादून से रोहतक के लिए निकली सुमित्रा ने बताया कि निजी बस से यमुनानगर तक तो आ गए, पर यहां आकर फंस गए। क्योंकि यहां पता चला कि बसें नहीं चल रहीं। घंटे भर इंतजार किया कि शायद बसें चलें, पर ऐसा नहीं हुआ। कोहरा व ठंड के बीच परेशान हो गए हैं।
दिल्ली से आए, अब लौटना मुसिबत- दिल्ली से यमुनानगर आए परिवार में तलविंदइ्र चोपड़ा ने बताया कि वह किसी काम से यमुनानगर रिश्तेदारी में परिवार के साथ आए थे। आज दिल्ली लौटना जरूरी था, पर यमुनानगर बसस्टैंड आकर पता चला कि बसें नहीं चल रहीं। घंटे भर इंतजार के बाद ट्रेन के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे हैं।
विज्ञापन

लंबित मांगें हो पूरी अन्यथा होगा आंदोलन
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा से जुड़ी यूनियनों के रोडवेज कर्मचारी सांकेतिक हड़ताल में शामिल रहे। इसमें बसों के चालक व परिचालक भी शामिल रहे, जिन्होंने बसे न चलाकर अन्य कर्मचारियों के साथ बस स्टैंड परिसर में नारेबाजी की। बाद में सभी ने बस स्टैंड गेट पर धरना देकर नारेबाजी की। इस दौरान पदाधिकारियों ने संबोधित कर कहा कि हिट एंड रन केस में बने कानून के अलावा रोडवेज कर्मियों की लंबित मांगों के विरोध में यह सांकेतिक हड़ताल की गई है। इसका मकसद जनता को परेशान करने का नहीं है, पर मांगाें पर पहले आश्वासन दिए जाते हैं, पर उनके परिपत्र जारी नहीं किए जाते। इसी का कर्मचारियों में रोष है। इस कारण वह सांकेतिक हड़ताल करने पर मजबूर हुए। उन्होंने चेताया कि अगर अब भी उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा। मौके पर विभिन्न यूनियनों के डिपो प्रधान, सचिव व अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें