फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अनाज मंडियों में एक अप्रैल से होगी गेहूं की खरीद

Fri, 21 Mar 2025 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले की सभी मंडियों में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। मंडियों में फसल खरीद व किसानों की सुविधा के लिए प्रबंध पूरे करने को लेकर वीरवार को डीसी पार्थ गुप्ता ने लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे मंडियों में अपनी फसल को सूखा कर लाएं। रबी वर्ष 2025 में गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिले में गेहूं का रकबा करीब 88 हजार हेक्टेयर है।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जो किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल की रजिस्ट्रेशन दर्ज करवाने से वंचित रह गए थे, उनके लिए पोर्टल 27 मार्च तक खुला है। जिस भी किसान की फसल पोर्टल पर दर्ज नहीं है वह पोर्टल पर फसल का ब्यौरा दर्ज करवा ले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं खरीद के समय किसी भी किसान को मंडी में दिक्कत नहीं आनी चाहिए। किसान की फसल की खरीद समय पर हो और उठान भी समय पर हो ताकि सीजन के समय मंडी में भीड़ न हो। वह खरीद सीजन के दौरान खाद्यान्न का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करें तथा प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम को निर्देश दिए कि खरीद सीजन के दौरान मंडियों से उठान सीधे तौर पर रेल व रोड मूवमेंट में सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम ने आश्वस्त किया कि गेहूं के उठान हेतु माह अप्रैल व मई में 20-20 रेलगाड़ी स्पेशल उपलब्ध करवा दी जाएंगी।
उन्होंने मार्केट कमेटी के सचिवों को निर्देश दिए कि वह मंडी में आम मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था रखे। सभी शौचालय, पीने के पानी व बिजली की व्यवस्था दुरुस्त हो। आढ़तियों के पास जाकर औचक निरीक्षण करें। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि 28 मार्च से पहले अपने क्षेत्रों की मंडियों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मौके पर बिलासपुर एसडीएम जसपाल सिंह गिल, जगाधरी एसडीएम सोनू राम, रादौर के एसडीएम नरेंद्र कुमार, डीएसपी कंवलजीत सिंह, डीएफएससी जितेश गोयल, डीएम हैफेड शीश पाल गौरी, मार्केट कमेटी के सचिव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें