गांव कलेसरा में दो किसानों के करीब डेढ़ एकड़ खेत में गेहूं के फाने आग से जल गए। समय रहते किसान ने खेत के चारों ओर खेत की जुताई कर दी.जिससे आग दूसरे खेतों में नहीं फैल पाई। आग का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
किसान मोहनलाल ने बताया कि बिजली का तार टूटने से उठी चिंगारी के कारण उसकी एक एकड़ और साथ लगते गांव दोहली निवासी सुरेंद्र के खेत में आधा एकड़ गेहूं के फाने जल गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और अन्य ग्रामीणों की मदद से खेत में ट्रैक्टर चलाकर आग पर काबू पाया। इससे आग आगे नहीं फैल सकी।