फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादे के अनुसार 72 घंटे में गेहूं का भुगतान नहीं : सतपाल

Fri, 10 May 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। गेहूं खरीद शुरू होने से पहले सरकार ने जे फार्म कटने के बाद 72 घंटे में भुगतान करने का वादा किया था। लेकिन अब जे फार्म कटने के 15 दिन बाद भी किसानों को गेहूं का भुगतान नहीं मिल पाया है। यह आरोप भाकियू के हलका प्रधान सतपाल मानकपुर ने लगाया है।
मानकपुर ने कहा कि सरकार की इस वादाखिलाफी से किसानों में रोष है। यह बात उन्होंने मार्केट कमेटी में एक बैठक में कही। सतपाल मानकपुर ने कहा कि धान की बिजाई शुरु हो चुकी है। लेकिन किसानों को धान का 7301 और 7305 किस्म का बीज नहीं मिल पा रहा है। बीज कंपनी व वितरक की मनमानी के कारण किसानों को यह बीज खरीदने के लिए मारामारी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं किसानों को अधिक दाम भी चुकाने पड़ रहे हैं। ब्लॉक प्रधान जनक पांडो ने कहा कि अगर सरकार ने गेंहू का भुगतान 72 घंटे में करने के अलावा धान का बीज आसानी से उपलब्ध न करवाया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जसबीर पांडो, बलविन्द्र सिंह, जसपाल सिंह, कर्ण सिंह, गुलाब सिंह व साहब सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें