फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आज से पहुंचेगी गेहूं की फसल, अनाज मंडियों में इंतजाम अभी अधूरे

Mon, 01 Apr 2024 06:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। सरकार के निर्देशों पर एक अप्रैल से गेहूं की खरीद की जा रही है। इसके लिए मंडियों में तमाम तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि अभी फसल पूरी तरह तैयार नहीं है, लेकिन कुछ स्थानों पर गेहूं पक चुकी है और एक दो रोज में कटाई शुरू होगी। खरीद को लेकर प्रशासन की ओर से सभी मंडी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मंडियों में बिजली, पानी, शौचालय, सड़क इत्यादि के तोल कांटा दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा मंडी सचिव को खरीद शुरू होने से पहले बारदाना, उठान संबंधी सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। जगाधरी अनाजमंडी में खरीद को लेकर मार्केट कमेटी की ओर से काम किया जा रहा है। सड़कों की मरम्मत, पेयजल, शौचालय इत्यादि का बंदोबस्त करने में कर्मचारी जुटे हैं। सोमवार से मंडी में खरीद होनी है और रविवार देर शाम तक बंदोबस्त पूरे नहीं हो पाए थे। अधूरी तैयारी के बीच यदि किसान फसल लेकर आएंगे तो उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विभाग की लेट लतीफी को लेकर आढ़तियों, किसानों में रोष है। मार्केट कमेटी सचिव विशाल गर्ग ने कहा कि खरीद को लेकर सभी तैयारी कर ली गई है। सफाई, शौचालय, पेयजल, बिजली, सड़कें सभी कार्य दुरुस्त करवा दिए गए हैं। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। यदि कहीं कोई कमी होती है, तो किसान, आढ़ती उनसे मिल सकते हैं।
देरी से शुरू किया गया काम

आढ़ती नवनीत चहल ने कहा कि हर सीजन में मार्केट कमेटी की लापरवाही के कारण किसानों, आढ़तियों, श्रमिकों सहित आने वाले तमाम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सीजन भी कमेटी की ओर से देरी से काम शुरू किया गया है। इससे पहले आढ़तियों से अधिकारियों से गुहार लगाई थी, कि सीजन शुरू होने से पहले काम पूरे करवा दिए जाएं। इस पर ध्यान नहीं दिया गया।


करेंगे मंडियों का दौरा

भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि हर साल इसके कारण किसानों सहित तमाम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसान फसल लेकर आए तो उन्हें अव्यवस्था झेलनी पड़ेगी। रविवार तक मूल आवश्यकता सड़क का काम पूरा नहीं हुआ है। इसके अलावा शौचालय, प्याऊ इत्यादि के पास गंदगी फैली है। भाकियू इसे लेकर सभी मंडियों का दौरा करेगी। अव्यवस्था मिलने पर विरोध किया जाएगा।

छछरौली में निर्माण कार्य जारी, लेटलतीफी किसानों पर भारी

संवाद न्यूज एजेंसी

छछरौली। एक अप्रैल से प्रदेश की मंडियों में गेहूं खरीद शुरू हो रही है। इसके लिए मंडियाें में सभी मूल सुविधाएं व प्रबंध पूरे किए जा रहे हैं। जबकि छछरौली अनाज मंडी के मेन गेट पर अभी सड़क व अन्य निर्णय अधूरे हैं। ऐसे में काम कर रहे ठेकेदार की लेटलतीफी किसानों पर भारी पड़ने वाली है।
गेहूं खरीद की तैयारियों का जायजा लेने के जब मंडी का दौरा किया तो मार्केट कमेटी की तैयारियों की पोल खुल गई। मेन गेट पर मंडी से उखाड़े बड़े बड़े कंक्रीट के टुकडे पड़े हैं। जिस कारण मंडी का मेन गेट बंद है। उसके सामने ही लेबर काम कर रही है और कंक्रीट डालकर सड़क बनाई जा रही है। यह काम एक रात में पूरा हो नहीं सकता है। ऐसे में मंडी आने वाले किसानों को परेशान होना पड़ेगा। मंडी में करवाए जा रहे कार्य में अधिकारियों व ठेकेदार की लेट लतीफी सामने आ रही है। किसान कर्ण सिह, जयपाल, मेघराज ने कहा कि हालात से प्रतीत होता है कि यह काम 15 दिन में भी पूरा नहीं हो पाएग। इसके अलावा मंडी में हर तरह अव्यवस्था है। मार्केट बोर्ड कमेटी कार्यालय के बाहर व नई अनाज मंडी में कचरे के ढ़ेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन


छछरौली मार्केट कमेटी सचिव ऋषिराज यादव ने कहा कि मंडी में चल रहा तेजी से पूरा करवाया जा रहा है। चल रहे सभी कार्य सोमवार तक पूरे कर लिए जाएंगे। सफाई करवा दी गई है और जहां आवश्यकता होगी दोबारा करवा दी जाएंगी। खरीद कार्य के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें