फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खंभे से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल जली

Tue, 30 Apr 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक के पास हैफेड गोदाम के सामने सुरेश कुमार सैनी की ओर से ठेके पर ली गई जमीन में लगे बिजली के खंभे से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे एक एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जल गई।
खेत के पास ही निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूरों ने आग लगने की सूचना दी। सूचना पाकर सुरेश व उसका परिवार खेत में पहुंचे और अपने तौर पर आग पर काबू पाने के प्रयास करने लगे। सैनी ने बताया कि सोमवार दोपहर को खेत में खड़े बिजली के पोल से निकली चिंगारी से लगी आग तेज हवा के कारण बहुत तेजी से फैल गई।
विज्ञापन

अपने तौर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए जाने तक आग ने एक एकड़ में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। सुरेश सैनी व उसके बेटे प्रदीप सैनी ने स्प्रे पंप के अलावा पानी का छिड़काव करके आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी दौरान फायर ब्रिगेड ने भी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग पर काबू पाए जाने तक एक एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जल चुकी थी।
विज्ञापन

भाकियू के खंड प्रधान जनक पांडो ने बताया कि गेहूं कटाई का सीजन शुरू होने से पहले ही बिजली निगम को ट्रांसफार्मर के अलावा खेत में खड़े बिजली के खंभे पर लगे ढीले तार ठीक करने बारे कहा गया था। बिजली निगम की लापरवाही के कारण किसानों को नुकसान हो रहा है। भाकियू के हलका प्रधान सतपाल मानकपुर ने प्रशासन से किसान सुरेश सैनी के नुकसान की भरपाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें