मंच सदस्य लोगों को भोजन के पैकेट बांटते हुए।
- फोटो : AMAR UJALA
जगाधरी
अग्रवाल युवा मंच की ओर से रेडक्रास सोसायटी को 200 पैकट भोजन का सहयोग किया गया। संस्था के सदस्यों पंकज मित्तल, अतुल गोयल, आशीष मित्तल, विनीत अग्रवाल, विनय बंसल ने जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए। साथ ही लोगों को अच्छे स्वास्थय के प्रति जागरूक भी किया। रविवार को पवन कुमारी, प्रहलाद अग्रवाल, प्रीति, योगेश अग्रवाल, रोमी, गौरव अग्रवाल ने विशेष सहयोग दिया। इसके अलावा पूर्व पार्षद आन्नद राव व स्टार चैम्पस व्हाट्स ग्रुप के समस्त सदस्यों ने भोजन के पैकेट की व्यवस्था करके सभी को प्रेरित किया। संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि लोग हर तरह से मदद करने को तैयार हैं और मदद कर भी रहे हैं।