फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यूपी में बेचने जा रहे थे चोरी की बाइकें, धरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने चोरी की बाइक को बेचने जाते हुए कलानौर बॉर्डर से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की सात बाइक बरामद हुई है। आरोपी एक साल से बाइक चोरी कर रहे थे। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


इंचार्ज सुखविंद्र राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक को बेचने के लिए कलानौर से होते हुए उत्तर प्रदेश जाएंगे। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक अनिल राणा की टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद दो युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। जांच के दौरान उनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। जिनकी पहचान मांडखेड़ी निवासी अर्जुन उर्फ पारस व मुस्तकीन के नाम से हुई।
आरोपियों से चोरी की सात बाइकें बरामद हुईं हैं। इंचार्ज सुखविंद्र राणा ने बताया कि आरोपी पिछले एक साल से लगातार बाइक चोरी कर रहे थे। आरोपियों ने 2023 में कपाल मोचन मेले से बाइक चोरी की। इसके अलावा गत वर्ष ही मधु कॉलोनी, सेक्टर-18, थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र से तीन बाइकें चुराईं। इसके अलावा तीन बाइकें उन्हें बिना इंजन नंबर चेसिस नंबर के मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें