फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर के पेड़ काटते दो लोगों को किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
(यमुनानगर) प्रतापनगर। वन विभाग की टीम ने नहर की पटरी से खैर के पेड़ काटते तीन लकड़ी तस्करों को पकड़ा है। लकड़ी तस्करों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। काटे गए पेड़ को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है। कलेसर फारेस्ट रेंज की रात को गश्त कर रही टीम ने एनएच पांवटा के समीप गांव बहादुरपुर के पास पश्चिमी यमुना नहर की पटरी किनारे लगे खैर के पेड़ काटते तीन लोगों को धर दबोचा है।
विज्ञापन

विभागीय टीम ने काटे गए खैर के पेड़ को थाना प्रताप नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। कलेसर फारेस्ट रेंज वन विभाग के दीपक कुमार ने बताया कि वह और उनके सहयोगी वन रक्षक सोनू व नरेश आदि रात को गश्त पर थे। इसी दौरान नहर की पटरी की ओर से पेड़ काटने की आवाजें सुनाई दी। वन रक्षकों ने दबिश डालकर मौके से दो लकड़ी तस्करों शराफत व रमजान को काबू कर लिया। एक लकड़ी तस्कर मौके से फरार हो गया। जिसे सवेरे गांव बोम्बे पुर से पुलिस की मदद से काबू किया। फारेस्ट रेंज अधिकारी ने बताया तीनों लकड़ी तस्करों नवाब, शराफत निवासी बॉम्बे पुर व खिजराबाद निवासी रमजान को थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। काटे गए लकड़ी के तीनों पीस पुलिस को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें