फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खैर तस्करों का दुस्साहस, वन कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास, केस

Wed, 01 Mar 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। संधाए जंगल से खैर की लकड़ी काट कर ले जा रहे तस्करों ने वनकर्मियों की गाड़ी में न सिर्फ टक्कर मारी, बल्कि उन्हें कुचलने का भी प्रयास किया। इस दौरान गाड़ी क्षतिग्रस्त होने पर आरोपी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। वन अधिकारी की ओर से इस आशय की शिकायत के बाद केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
साढौरा के वन राजिक अधिकारी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 फरवरी की रात करीब सवा 11 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि संधाय के सरकारी जंगल में एक गाड़ी जाती दिखाई दी है। उन्होंने इसकी जानकारी वन दरोगा मानसिंह को दी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। इसमें उसके साथ वन रक्षक अजय कुमार, सुरमुख सिंह व अन्य को शामिल किया गया। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए संधाए जंगल की नाकाबंदी की। जब वे जंगल के अंदर गए तो उन्हें लकड़ी काटने व गाड़ी में लकड़ी लोड करने की आवाज सुनाई दी। जब वे आरोपियों के नजदीक पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी स्टार्ट कर ली और भागने लगे। उन्होंने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने वनकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और फरार हो गए। उन्होंने अपनी गाड़ी से उनका पीछा किया। इस दौरान गांव जामनावाला के पास दुस्साहस का परिचय देते हुए आरोपियों ने वन विभाग की गाड़ी में टक्कर मार दी और फिर वाहन छोड़कर फरार हो गए। इस घटनाक्रम में वन विभाग की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि भागते हुए एक आरोपी की पहचान गांव नगली 32 निवासी आलिम उर्फ अब्बदू के रूप में हुई। जब आरोपियों की गाड़ी की जांच की तो उसके अंदर से खैर के 58 टुकड़े बरामद किए गए। वजन करने पर कुल 28.10 क्विंटल खैर निकली। बरामद खैर संधाए जंगल से काटी गई थी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी आलिम को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वनकर्मियों के अनुसार वे स्विफ्ट गाड़ी में थे, जबकि आरोपी महेंद्रा की जीप पर सवार थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें