फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कॉलेज में पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत

Sat, 28 Nov 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
फेंसिंग प्रतियोगिता की विजेताओं के साथ ​शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स (जीएनजी) कॉलेज की फेंसिंग टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर-महाविद्यालय फेंसिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए। कॉलेज लौटने पर प्रबंधन की ओर से पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि कॉलेज की ईपी (एपी) टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, फॉइल टीम में शामिल अलीशा, खुशबू और स्नेहा ने भी दूसरा स्थान हासिल किया। सेबर टीम की श्वेता, शगुन, शिवानी और अदिति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत स्पर्धा में अलीशा ने दूसरा और खुशबू ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन खिलाड़ियों का चयन अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है। इस उपलब्धि पर कॉलेज डायरेक्टर डॉ. वरिंदर गांधी ने खिलाड़ियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। प्राचार्या डॉ. सुखविंदर कौर ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें